UP Roadways Conductor News: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क एवं परिवहन निगम विभाग के अंतर्गत पूरे प्रदेश भर में अलग-अलग जनपदों में संविदा के आधार पर रोडवेज कंडक्टर और ड्राइवर को तैनात किया जा रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के कुल 20 जनपद में बस कंडक्टर के रिक्त पदों का नोटिफिकेशन सेवायोजन पोर्टल पर जारी कर दिया गया है , उत्तर प्रदेश में रोडवेज बस कंडक्टर बनने के लिए इसके लिए ऑनलाइन आवे दन फार्म सेवायोजन पोर्टल पर जाकर भर सकते हैं। ध्यान रहे इसके लिए आवेदन फार्म जमा करने की अंतिम तारीख 26 जुलाई 2025 है।
यह नोटिफिकेशन कुल 767 रिक्त पदों के लिए जारी किया गया है , इसमें यूपी के कुल 20 जनपद जिसमें आगरा, आजमगढ़, कानपुर, चित्रकूटधाम-बांदा, देवीपाटन, गोरखपुर, झांसी, वाराणसी, मेरठ, प्रयागराज, सहारनपुर, अयोध्या, इटावा, हरदोई, लखनऊ, मुरादाबाद, बरेली, अलीगढ़, गाजियाबाद और नोएडा शामिल हैं।
क्रमांक | क्षेत्र | अवशेष रिक्त पदों का वर्गवार विवरण | पदों की कुल संख्या | ||||
---|---|---|---|---|---|---|---|
Gen | OBC | SC | ST | EWS | |||
1 | आगरा | 15 | 7 | 7 | 1 | 5 | 33 |
2 | आजमगढ़ | 16 | 11 | 4 | 0 | 4 | 35 |
3 | कानपुर | 17 | 9 | 9 | 1 | 4 | 40 |
4 | चित्रकूटधाम-बांदा | 6 | 2 | 2 | 0 | 0 | 10 |
5 | देवीपाटन | 11 | 9 | 5 | 0 | 3 | 28 |
6 | गोरखपुर | 34 | 24 | 16 | 1 | 9 | 84 |
7 | झांसी | 1 | 1 | 1 | 0 | 0 | 3 |
8 | वाराणसी | 20 | 10 | 9 | 0 | 4 | 43 |
9 | मेरठ | 36 | 21 | 16 | 2 | 10 | 85 |
10 | प्रयागराज | 23 | 11 | 9 | 1 | 5 | 49 |
11 | सहारनपुर | 23 | 12 | 9 | 1 | 4 | 49 |
12 | अयोध्या | 14 | 7 | 8 | 0 | 3 | 32 |
13 | इटावा | 7 | 3 | 3 | 0 | 2 | 15 |
14 | हरदोई | 18 | 5 | 9 | 1 | 5 | 38 |
15 | लखनऊ | 31 | 18 | 18 | 2 | 9 | 78 |
16 | मुरादाबाद | 6 | 10 | 4 | 1 | 5 | 26 |
17 | बरेली | 6 | 6 | 6 | 1 | 3 | 22 |
18 | अलीगढ़ | 14 | 5 | 3 | 1 | 5 | 28 |
19 | गाजियाबाद | 27 | 19 | 15 | 1 | 7 | 69 |
20 | नोएडा | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
TOTAL | 325 | 190 | 151 | 14 | 87 | 767 |
जानिए कौन-कौन कर सकते हैं आवेदन
उत्तर प्रदेश में रोडवेज बस कंडक्टर बनने के लिए आवेदन करने वाला व्यक्ति दसवीं और बारहवीं कक्षा पास होना चाहिए इसके अलावा अभ्यर्थी के पास कंप्यूटर का नॉलेज और मान्यता प्राप्त संस्थान से ट्रिपल सी का सर्टिफिकेट होना चाहिए। आवेदन करने की आयु सीमा की बात करें तो 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक के महिला पुरुष दोनों कैंडिडेट इसके लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकार के नियम के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
हर महीने मिलेगी 14411 रुपये सैलरी
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में रोडवेज कंडक्टर के पद पर चयनित होने पर उम्मीदवारों को सेवायोजन पोर्टल पर दिए गए डाटा के मुताबिक , 10000 रुपये से लेकर 20000 रुपये वेतन सीमा के तहत कुल 14411 रुपए सैलरी के साथ-साथ PF, ESI, और मेडिकल की सुविधा भी मिलेगी।

जानिए कहां से और कैसे भरें आवेदन फॉर्म ?
इसके लिए सभी जनपद का नोटिफिकेशन उत्तर प्रदेश सरकार के सेवायोजन पोर्टल पर आधिकारिक रूप से जारी किया गया है , और अभ्यर्थी आवेदन फार्म भी इसी पोर्टल पर जाकर भर सकते हैं , आवेदन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले सेवायोजन पोर्टल https://sewayojan.up.nic.in पर जाएं अपने सभी आवश्यक जानकारी को डालकर रजिस्टर करें और उसके बाद संबंध जनपद के लिए आवेदन फार्म भरे।
अपने जिले के जिला सेवायोजन कार्यालय या परिवहन निगम कार्यालय पर भी जाकर इसके लिए आवेदन फार्म जमा कर सकते हैं।