Sarkari Teacher Big News: अब से किसी स्कूल में नहीं होंगे प्रभारी प्रधानाध्यापक और प्रधान शिक्षक, यहां जाने वजह, बड़ा निर्णय

Teacher Big News: बिहार के तमाम शिक्षकों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है। अब से बिहार के सरकारी स्कूलों में प्रभारी प्रधान शिक्षक या प्रभारी प्रधानाध्यापक नहीं रहेंगे। इसका मतलब यह हुआ की स्कूलों में अस्थाई परमानेंट प्रधान शिक्षक और प्रधानाध्यापक की नियुक्ति कर दी गई है। पहले इन पदों पर अस्थाई रूप से जिम्मेदारी दी जाती थी, यानी कि कोई भी शिक्षक प्रभार के काम को करता था लेकिन अब से ऐसा नहीं है क्योंकि इन दोनों पदों को अबसे परमानेंट कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में 1852 अस्थाई प्रधान शिक्षक की नियुक्ति हो गई है। आपको बता दें कि इन सभी की काउंसलिंग प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। वहीं पर बात करें उत्क्रमित व नवस्थापित उच्च माध्यमिक विद्यालय में यहां भी स्थाई प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति पूरी हो चुकी है। आपको बता दे कि इन स्कूलों में अब प्रभारी प्रधानाध्यापक की व्यवस्था खत्म हो गई है।

काउंसलिंग और स्कूलों का आवंटन की जानकारी आपको दे तो, रिपोर्ट के मुताबिक जिला शिक्षक पदाधिकारी साकेत रंजन ने बताया कि बिहार लोकसभा आयोग (BPSC) द्वारा नियुक्त प्रधान शिक्षकों की लिस्ट तैयार हो चुकी है सभी को स्कूल भी आवंटित कर दिया गया है।

नियुक्ति पत्र वितरण के महत्वपूर्ण जानकारी

नियुक्ति पत्र तो प्रधान शिक्षक (प्राथमिक और मध्य विद्यालय) को नियुक्ति पत्र 20 जुलाई 2025 सिन्हा लाइब्रेरी, छज्जूबाग, पटना में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बांटा जाएगा। कुछ जरूरी दस्तावेजो के बारे में आपको बताए तो आपने साथ महत्वपूर्ण दस्तावेज जैसे की मूल प्रवेश पत्र (Original Admit Card), औपबंधिक पत्र (Provisional Letter) और आधार कार्ड लाना जरुरी है। ध्यान दें: नियुक्ति पत्र के दौरान खुद उपस्थित होना अनिवार्य है। किसी और को नियुक्ति पत्र नहीं दिया जाएगा।

चलिए अब जानते हैं कि प्रधान अध्यापक को नियुक्ति पत्र कब मिलेगा तो मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 19 जुलाई 2025 को शहीद राजेंद्र प्रसाद सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गर्दनीबाग (पटना हाई स्कूल) में सुबह 11:00 से लेकर दोपहर 3:00 बजे तक तमाम प्रधान अध्यापकों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। कुछ जरूरी दस्तावेजों के बारे में भी बताया गया है तो सभी मूल्य प्रमाण पत्र ओरिजिनल डॉक्यूमेंट लाना अनिवार्य है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आपको जानकारी दें दें कि पटना हाई स्कूल में नियुक्ति पत्र बांटने के लिए कुल 6 काउंटर बनाए गए हैं। कर्मचारियों को ड्यूटी भी सौप दी गई है ताकि तमाम नियुक्ति पत्र की प्रक्रिया सुचारू रूप से हो सके।

Leave a Comment

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!