DA Hike Important News: तमाम सरकारी कर्मचारियों को रक्षाबंदन से पहले बहुत बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ जुलाई 2025 में DA बढ़ोतरी की उम्मीद नजर आई है, सरकारी कर्मचारियों को रक्षाबंधन से पहले तोहफा मिल सकता है। केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स को जुलाई 2025 में महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का तोहफा दे सकती है। आपको बता दें की अगर सब कुछ ठीक रहा, तो सरकार कर्मचारियों के DA में 3% से 4% तक का हाइक की घोषणा कर सकती है। सरकार के इस फैसले से भारत के करोड़ों कर्मचारियों और पेंशनरों को सीधी राहत मिलेगी, खासकर त्योहारों के समय में, तो आइये जानतें हैं मामले को की क्या है पूरा मामला।
जैसा की आपको पता ही होगा की केंद्र सरकार साल में दो बार महंगाई भत्ते (DA) में संशोधन करती है। पहली बार: फरवरी-मार्च, जो जनवरी से लागू होता है। दूसरी बार: सितंबर-अक्टूबर, जो जुलाई से लागू होता है। रिपोर्ट के अनुसार इस साल मार्च 2025 में DA को 2% बढ़ाया गया था, जिससे कुल DA 55% हो गया है।
कर्मचारियों के DA की गणना कैसे होती है
DA की गणना AICPI-IW (All India Consumer Price Index for Industrial Workers) के आधार पर की जाती है। यह आंकड़ा देश के 88 औद्योगिक केंद्रों के 317 बाजारों से खुदरा कीमतें इकट्ठा करके तैयार किया जाता है। हर महीने श्रम मंत्रालय का लेबर ब्यूरो यह आंकड़ा जारी करता है।
महंगाई भत्ते की गणना का पूरा फॉर्मूला यहाँ हमने समझाया है:
DA (%) = [(पिछले 12 महीनों का औसत CPI-IW – 261.42) ÷ 261.42] × 100 (261.42 को 7वें वेतन आयोग के तहत बेस साल माना गया है)
वर्तमान का महंगाई डेटा क्या है
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान मार्च 2025 में CPI-IW इंडेक्स 143 था, जो मई तक बढ़कर 144 पर पहुंच गया है। यह संकेत देता है कि महंगाई भत्ते में 3% से 4% तक की वृद्धि संभव है। अगर यह अनुमान सही बैठता है, तो DA 58% या 59% तक पहुंच सकता है।
- CPI-AL (कृषि श्रमिक) और CPI-RL (ग्रामीण श्रमिक) में मई 2025 में गिरावट देखी गई है:
- CPI-AL गिरकर 2.84%
- CPI-RL गिरकर 2.97%
आपको बता दें की ये दोनों CPI-R आंकड़े ग्रामीण महंगाई में गिरावट दिखाते हैं। हालांकि, इनका सीधा असर DA पर नहीं होता, लेकिन ये संकेत देते हैं कि महंगाई स्थिर हो रही है।
कब तक लिया जाएगा अंतिम फैसला
अब काफी लोग सोच रहे होंगे की सरकार आखिर तक तक अंतिम फैसला लेगी। अंतिम निर्णय जून 2025 के CPI-IW डेटा के आने के बाद लिया जाएगा। अगर यह आंकड़ा स्थिर या थोड़ा ऊपर रहता है, तो सरकार DA में 3-4% वृद्धि को मंजूरी दे सकती है, और अगर ऐसा हुआ तो इसका फायदा रक्षाबंधन जैसे त्योहारों से पहले सीधे कर्मचारियों को मिलेगा। DA से जुड़ी कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए आप न्यूज वेबसाइट को फॉलो कर सकते हैं आपसे अनुरोध है कि किसी भी अफवाह न्यूज़ पर विश्वास ना करें आज के डेट में काफी सारे अफवाह न्यूज़ फैल रहे हैं।