BPSC Calendar 2025 Out : बिहार लोक सेवा आयोग की तरफ से नया परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया गया है परीक्षा कैलेंडर में अलग-अलग परीक्षाओं की डेट और आवेदन तिथियां शामिल है , बिहार लोक सेवा आयोग की तरफ से जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार बिहार विशेष विद्यालय अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा 2025 का आयोजन नवंबर दिसंबर 2025 में किया जाएगा हालांकि अभी इसके लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने का प्रक्रिया शुरू है, आवेदन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 28 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है।
बिहार में विशेष विद्यालय अध्यापक के कुल 7279 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया गया था जिसमें बिहार के कक्षा 1 से लेकर 5 तक के कुल 5534 स्पेशल शिक्षक के पद और कक्षा 6 से लेकर 8 तक के लिए कुल 1745 शिक्षक के पद शामिल थे। बिहार लोक सेवा आयोग की तरफ से 71वीं प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 13 दिसंबर 2025 को किया जाएगा।
BPSC Exam Calendar: 38 भर्ती परीक्षाओं की डेट हुई जारी
बिहार पब्लिक सर्विस कमिशन की तरफ से बिहार के कल 38 अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं की डेट को लेकर परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया गया है इसमें अलग-अलग भर्तियों के प्रीलिम्स , मेंस और इंटरव्यू की डेट शामिल की गई है। बीएससी ने परीक्षा कैलेंडर को आधिकारिक रूप से ऑफिशल वेबसाइट पर जारी कर दिया है अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर परीक्षा कैलेंडर की पीडीएफ कॉपी को डाउनलोड कर सकते हैं।
बीएससी कैलेंडर के मुताबिक परीक्षाओं की तिथियां
कुछ भर्तियों में मुख्य परीक्षा , प्रीलिम्स परीक्षा और साक्षात्कार तीनों होते हैं , ऐसी तीन चरणों वाली परीक्षाओं की प्रीलिम्स डेट नीचे देख सकते हैं।
पद का नाम | रिक्तियां | प्रारंभिक परीक्षा |
---|---|---|
जिला सांख्यिकी अधिकारी | 47 | 03-08-2025 |
एकीकृत CCE 71वीं | 1298 | 13-09-2025 |
अवर श्रेणी लिपिक | 26 | 20-09-2025 |
परियोजना प्रबंधक, उद्योग विभाग | 9 | नवंबर/दिसंबर 2025 |
दो चरणों में संपन्न होने वाली भर्ती परीक्षाओं की डेट
पद का नाम | रिक्तियां | परीक्षा तिथि | परिणाम |
---|---|---|---|
ITI उप प्रधानाचार्य | 50 | 17-08-2025 | – |
खनिज विकास अधिकारी | 15 | 09-10 अगस्त 2025 | – |
मोटर वाहन निरीक्षक | 28 | 09-10 अगस्त 2025 | – |
सहायक वन संरक्षक | 12 | TVD | – |
केवल साक्षात्कार के जरिए संपन्न होने वाली भर्ती परीक्षाओं की डेट
पद का नाम | रिक्तियां | साक्षात्कार तिथि |
---|---|---|
सहायक प्रोफेसर (राज्य चिकित्सा कॉलेज) | 1711 | अगस्त-सितंबर 2025 |
आयुर्वेदिक/तिब्बी/होम्योपैथिक महाविद्यालयों में सहायक प्रोफेसर | 116 | टीबीडी |
बॉयलर निरीक्षक | 1 | टीबीडी |
तकनीकी शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष/प्रोफेसर/एसोसिएट प्रोफेसर | 865 | टीबीडी |

बीएससी ने परीक्षा कैलेंडर को आधिकारिक रूप से ऑफिशियल वेबसाइट https://bpsc.bihar.gov.in पर जारी कर दिया है अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर परीक्षा कैलेंडर की पीडीएफ कॉपी को डाउनलोड कर सकते हैं।