Solar Pump Subsidy Good News: उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी, उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों को सिंचाई के लिए सोलर पंप लगाने पर बड़ी छूट देने का फैसला किया है। इसके लिए कृषि विभाग ने प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा उत्थान महाअभियान (PM Kusum Yojana) के तहत प्रस्ताव तैयार किया है। योजना के मुख्य बिंदु कुछ इस प्रकार हैं: लघु और सीमांत किसानों के लिए 90% अनुदान मिलेगा। छोटे और सीमांत किसानों को सोलर पंप की कुल कीमत का 90% अनुदान मिलेगा। इसका मतलब यह हुआ की, किसान को सिर्फ 10% पैसा ही देना होगा।
वही पर बात करें बड़े किसानों की तो इनके लिए 80% अनुदान रखा गया है। बड़े किसानों को 80% तक की छूट मिलेगी। उन्हें सिर्फ 20% कीमत खुद चुकानी होगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रस्ताव तैयार हो चूका है, जल्द कैबिनेट की बैठक में जाने के लिए यह प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। जल्द ही इसे कैबिनेट में मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। आपको बता दें की यह योजना सरकार के लिए पंचायत चुनाव के लिहाज से भी अहम मानी जा रही है।
इस योजना का उद्देश्य क्या है
इस योजना को लाने का मकसद सरकार ने साफ़ साफ़ बताया है, ताकि किसानों की सिंचाई लागत को कम किया जा सके। बिजली और डीजल की खपत घटाया जा सके। पर्यावरण को प्रदूषण से बचाना भी बहुत जरुरी है। किसानों को कम खर्च में अधिक मुनाफा दिलाया जा सके।
अब आप यह सोच रहे होंगे की इस तोजना के लिए यूपी में कितने किसान होंगे लाभार्थी, तो रिपोर्ट के अनुसार हमे यह पता चला है की उत्तर प्रदेश में कुल 238.22 लाख किसान इस योजना के लिए लाभार्थी होंगे। इनमें से 93% किसान लघु और सीमांत श्रेणी में आते हैं। आपको जानकारी के लिए बता दें की सरकार ने इस योजना को खासकर छोटे किसानों को फायदा दिलाने के लिए लाया है।
सोलर पंप किस तरह से लगाया जाएगा
अब जानतें हैं की सरकार द्वारा ये सोलर पन्नेल कैसे लगाया जाएगा। आपको बता दें की 2 हार्स पावर (HP) से 10 हार्स पावर तक के सोलर पंप लगाए जाएंगे। 2 HP सोलर पंप का खर्च लगभग 1.80 लाख रुपये है। 5 HP सोलर पंप का खर्च लगभग 4.80 लाख रुपये है।
कुछ सरकार डाटा के मुताबिक़ 2017-18 से 2024-25 तक कुल 79,516 सोलर पंप लगाए जा चुके हैं। 2025-26 के लिए 45,000 सोलर पंप लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उत्तर प्रदेश की 70% भूमि में सिंचाई भूजल से की जाती है। इसी वजह से सोलर पंप योजना को बढ़ावा दिया जा रहा है।
किसानों को इसके लिए क्या करना होगा
अब जानतें हैं की इसके लिए किसानों को क्या क्या करना होगा सबसे पहले बोरिंग खुद करनी होगी। सोलर पंप लगवाने वाले किसानों को बोरिंग खुद करनी होगी। पंप, मोटर, सोलर पैनल आदि सरकार द्वारा तय की गई वेंडर कंपनी से ही लगवाने होंगे।
PM Kusum योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे होगी
सबसे पहले आपको कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। वहाँ पर आपको रजिस्ट्रेशन पर क्लिक कर के प्रक्रिया को पूरा करना है। रजिस्ट्रेशन के बाद “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर या लॉटरी सिस्टम से सोलर पंप का आवंटन किया जाएगा। इसके लिए जिला और प्रदेश स्तर पर चयन कमेटी भी बनाई जाएगी। किसनों ने अनुरोध है की अधिक जानकारी प्राफ्त करने के लिए आप इसके आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।